हरिद्वार, अगस्त 21 -- हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को तलब कर उनकी परेड कराई। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने कहा कि दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अब हर हिस्ट्रीशीटर को अपनी गतिविधियों की जानकारी प्रतिवर्ष नहीं बल्कि हर हफ्ते बीट अधिकारी को देनी होगी। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि किसी भी हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.