बस्ती, जनवरी 6 -- सल्टौआ। सोनहा थाने की पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सत्यापन अभियान चलाया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सत्यापन अभियान में सत्यापित व्यक्तियों का विवरण जनरल डायरी में अंकित किया गया। इससे निगरानी में सुविधा होगी। बताया कि अभियान के दौरान थानाक्षेत्र में कुल 32 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षी ने हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधियों के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया और मैप आधारित लोकेशन के साथ फोटोग्राफ लिया। इसे आपरेशन पहचान एप पर अपलोड कर डिजिटल ट्रैकिंग भी सुनिश्चित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.