बलिया, अगस्त 20 -- बलिया, संवाददाता। पुलिस उपमहानिरीक्षक (आजमगढ़ परिक्षेत्र) सुनील कुमार सिंह गुरुवार को यहां पहुंचे। पुलिस लाइन में पहुंचने पर डीआईजी का एसपी ओमवीर सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी। मातहतों संग क्राइम मिटिंग करते हुए डीआईजी ने अपराध नियंत्रण पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया।उन्होंने सभी सीओ और एसओ को महिला अपराध से जुड़े आरोपियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोर गिरोह, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी अपराध से अर्जित संपत्ति को सीज किया जाय। ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाने, ओवरलोड वाहनों के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने, अवैध...