कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में फ्रॉम स्लाइड टू डायग्नोस्टिकः हैंड्स-ऑन एडवांसेस इन हिस्टोपैथोलॉजी एंड साइटोपैथोलॉजी विषय पर व्याख्यान हुआ। शुभारंभ स्कूल के निदेशक प्रो. मुनीश रस्तोगी, प्रो. दिग्विजय शर्मा, डॉ. उमेश पालीवाल, हिना वैश्य ने किया। डॉ. उमेश पालीवाल ने हिस्टोपैथोलॉजी एवं साइटोपैथोलॉजी की आधुनिक नैदानिक तकनीकों, स्लाइड की तैयारी एवं परीक्षण प्रक्रिया तथा रोगों के सटीक निदान में पैथोलॉजी की भूमिका की जानकारी दी। संचालन डॉ. अलका कटियार ने किया। इस मौके पर छात्रों को स्लाइड से लेकर अंतिम डायग्नोस्टिक रिपोर्ट तक की प्रक्रिया, हिस्टोपैथोलॉजी एवं साइटोपैथोलॉजी में आधुनिक प्रगति तथा रोगों की पहचान में माइक्रोस्कोपिक एवं प्रयोगशाला परीक्षणों ...