नवादा, मार्च 22 -- हिसुआ, निज संवाददाता हिसुआ थाना क्षेत्र की छतिहर पंचायत के चिता बिगहा गांव में शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों भाई घर से अपने खेत को देखने जा रहे थे। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान चिता बिगहा निवासी वासुदेव सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह और विनोद सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, चिता बिगहा गांव में धर्मेंद्र सिंह और विनोद सिंह हर दिन की तरह शुक्रवार को भी अपना खेत देखने जा रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्क्टर दोनों को कुचलकर फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विनोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकी दूसरे भाई की मौत नवादा के एक निजी क्लिनिक में इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.