नवादा, अप्रैल 8 -- मंगलवार को प्रखंड स्तरीय गठित जांच टीम द्वारा बाजार में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। यह खबर मिलते ही अवैध तरीके से संचालित सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते संचालक अपने सेंटरों में ताला मारकर भाग निकले। बीडीओ देवानंद कुमार सिंह की अगुवाई में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने पुलिस बल के साथ सेंटरों की जांच की। अधिकारी जैसे ही राजगीर रोड एसबीआई स्थित न्यू विजय अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे, वैसे ही यह खबर बाजार में आग की तरह फैल गई। इसके बाद अधिकांश अल्ट्रासाउंड सेंटरों में ताला लटक गया। इस दौरान जांच टीम को मात्र 5 अल्ट्रासाउंड सेंटर खुले मिले, जिनमें स्पेक्ट्रम, सियाराम, न्यू हिसुआ क्लीनिक, न्यू विजय क्लीनिक और महावीर अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खुला मिला। अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.