नवादा, मार्च 12 -- हिसुआ, निज संवाददाता।। नगर परिषद हिसुआ द्वारा नगर क्षेत्र में संपत्ति कर जमा कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर परिषद कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन के नेतृत्व में हिसुआ नगर के सभी 27 वार्डों में मेगा कैंप लगाकर लोगों से संपत्ति कर जमा कराया गया। कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग टीम गठित की गई है, जो घर-घर जाकर लोगों को संपत्ति कर के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही लोगों को समय पर कर जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए हर वार्ड में अलग-अलग वाहनों के माध्यम से बैनर और पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग संपत्ति कर जमा कर सकें। नगर परिषद का उद्देश्य है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.