हिसुआ : बालू लदा ट्रैक्टर जब्त,अवैध खननकर्ता धराया
नवादा, मई 18 -- अवैध बालू खनन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने रविवार को हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव स्थित ढाढ़र नदी में छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले चालक व अन्य अवैध खननकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी के क्रम में पुलिस ने लटावर गांव से एक अवैध खननकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लटावर गांव के बृजनंदन सिंह के बेटे चुनचुन सिंह के रूप में की गयी है। पुलिस के मुताबिक आरोपित चुनचुन सिंह पूर्व से शराब व बालू के अवैध कारोबार में वांछित है। पुलिस चुनचुन की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है। उसके गिरफ्त में आने से अवैध खनन व शराब से जुड़े मामले में कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गिरफ्तारी की जानकारी मामले में हिसुआ थानाध्यक्ष मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.