हिसार में गैंगस्टर विनोद पानू का दिनदहाड़े मर्डर, कोर्ट गेट पर 12 राउंड मारी गोली
हिसार।, अगस्त 20 -- हरियाणा के हिसार में कोर्ट परिसर के बाहर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बेखौफ बदमाशों ने गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दी गई जब काना एक मामले की पेशी के लिए अदालत पहुंचा था। मृतक पर हत्या सहित कुल 31 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने कोर्ट के मुख्य द्वार के ठीक सामने काना पर अंधाधुंध करीब 12 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी से अदालत परिसर और आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।भाजपा विधायक के पीए के भतीजे के मर्डर का आरोप गैंगस्टर विनोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.