हिसामुद्दीन गांव में महिलाओं को किया गया जागरूक
सिद्धार्थ, मई 8 -- बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीन गांव में गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। सरकार की तरफ से बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बारे में बताया गया। एसआई राम सेवक प्रसाद ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी। महिला आरक्षी किरन यादव ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान आरक्षी अंबुजेश, जय सिंह यादव, रूबी मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.