हजारीबाग, मई 12 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। किसान बेरोजगार संघर्ष समिति पेटो ने समिति पर लगाए जा रहे 1 करोड़ 19 लाख रुपये के हिसाब-किताब संबंधी आरोपों को निराधार बताया है। समिति ने कहा कि कुछ लोग बिना तथ्य जाने भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।समिति द्वारा जारी बयान में कहा गया कि करीब एक वर्ष पूर्व पेटो पंचायत भवन पखलोटी ताड़ में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना देकर पंचायतवासियों की खुली बैठक बुलाई गई थी। बैठक में लगभग 500 ग्रामीणों की उपस्थिति में समिति द्वारा प्राप्त राशि एवं खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया गया था। बैठक में शामिल ग्रामीणों के हस्ताक्षर आज भी समिति की डायरी में सुरक्षित हैं।समिति के अनुसार पिछले एक वर्ष में पीएनएम कंपनी से 4 लाख 60 हजार रुपये तथा गोदावरी कंपनी से 7 लाख 43 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। इस प...