कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरिया नगला गांव में दूध के हिसाब को लेकर दबंगों ने दलित युवक के साथ गालीगलौज कर मारपीट कर दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उच्च अधिकारियों से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। नौली क्षेत्र के खजुरियन नगला गांव निवासी दलित अमित कुमार ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से सौरभ यादव की डेयरी से उधार दूध ले रहा था। 3 फरवरी को जब वह डेयरी पर हिसाब करने पहुंचा, तो वहां मौजूद सौरभ यादव, नितिन यादव, उमेशचन्द्र और रमेशचन्द्र ने अधिक पैसे बताकर उससे विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.