लोहरदगा, अगस्त 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के द्वारा शनिवार को 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत स्थित हिसरी नवाटोली में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी निशा कुमारी, शाहिद हुसैन, वीरचंद भगत और कलिंदर उरांव ने ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। निशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, मानव तस्करी, व्यावसायिक यौन शोषण, मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों की सहायता, वरिष्ठ नागरिक और परिवार सहायता समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन 15100 और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 सहित अन्य उपयोगी नंबरों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महुलबना व धाधकीडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम डायन ...