पीटीआई, मार्च 26 -- दिल्ली के द्वारका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 7 नाबालिग लड़कों ने जन्मदिन पर हिल स्टेशन घूमने के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए कथित तौर पर बाइक चोरी और डकैती की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, वह काफी हैरान करने वाला है। द्वारका और नजफगढ़ में दर्ज तीन मामलों में गिरफ्तार किए गए नाबालिगों का नाम था। ग्रुप के ही एक सदस्य का जन्मदिन मनाने के मकसद से चोरी को अंजाम दिया गया। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए उन्हें मोटी रकम की जरूरत थी। इस ट्रिप और जश्न खर्चों को पूरा करने के लिए आरोपियों ने अपराध का रास्ता चुना। इसके लिए आरोपियों ने द्वारका और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।पैसा इकट्ठा करना जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.