हिल बाईपास की मरम्मत में तेजी लाई जाए : मेलाधिकारी
हरिद्वार, अप्रैल 14 -- बैसाखी पर मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कुंभ मेले की तैयारियों और जमीनी चुनौतियों का जायजा लिया। उन्होंने हरकी पैड़ी में गंगा स्नान कर आगामी कुंभ के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। अगले साल 14 अप्रैल को मेष संक्रांति के पावन पर्व पर कुंभ का प्रमुख अमृत स्नान होना है। इसे देखते हुए मेला प्रशासन ने सभी कार्यों को काउंटडाउन मोड में डालते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की कवायद शुरू कर दी है। सभी विभागों को लक्ष्य और समय-सीमा तय कर कार्यों की सतत निगरानी व नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। गंगा स्नान के बाद मेलाधिकारी ने हरकी पैड़ी क्षेत्र, हिल बाईपास, मनसा देवी पैदल मार्ग, मोतीचूर रेलवे स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र मार्ग, हरिद्वार रेलवे स्टेशन मार्ग, सिंहद्वार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.