उन्नाव, मई 23 -- हिलौली, संवाददाता। गांव बचुवाखेड़ा स्थित ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। गुरुवार देर रात खेले गए फाइनल में हिलौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लालूमर को 29 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों की विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी ने दर्शकों को देर रात तक तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हिलौली और पक्षिमगांव के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पक्षिमगांव की टीम ने 117 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से अरुण कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8 छक्कों की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिलौली की टीम ने दमदार प्रद...