बिहारशरीफ, मार्च 23 -- फोटो : हिलसा05-हिलसा सूर्य मंदिर छठ घाट का दिलकश नजारा। हिलसा, निज प्रतिनिधि। चैती छठ को लेकर सूर्य मंदिर छठ घाट सज-धजकर तैयार है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों के तालाब और पोखरों पर बने घाटों की भी सफाई की गयी है। सूर्य मंदिर छठ घाट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। घाट के चारों तरफ पेड़ों, बिजली के खंभों और मंदिरों पर रोशनी की सजावट की गई है। शाम होते ही घाट का नजारा मनमोहक हो जाता है । घाट पर रोशनी का पूरा इंतजाम किया गया है। सुरक्षा के लिए इस बार घाट पर खास तैयारी है। भीड़ पर नजर रखने के लिए दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दो जगहों पर बड़े स्क्रीन वाले एलईडी टीवी भी होंगे। इन कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। घाट की सुरक्षा के लिए चार जगहों पर वॉच टावर, आठ चेंजिंग रूम, दो चलंत शौच...