बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- हिलसा रेलवे स्टेशन का एलईडी स्क्रीन किया हैक तेज आवजा में बजने लगा गाना, हुआ गिरफ्तार हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अचानक असहज स्थिति पैदा हो गयी। वेटिंग हॉल में यात्रियों को सूचना देने के लिए लगायी गयी एलईडी स्क्रीन पर अचानक तेज आवाज में गाना बजने लगा। बाद में पता चला कि एक युवक ने स्क्रीन को हैक कर लिया है। रेलवे कर्मियों की तत्परता से युवक को पकड़ लिया गया है। उसकी पहचान खगड़िया जिले के कनौली-बलतारा गांव निवासी अरुण कुमार के पुत्र रौशन कुमार के रूम में की गयी है। घटना के समय वेटिंग हॉल एवं प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक फुल साउंड में गाना बजने से लोग हैरान रह गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.