बिहारशरीफ, मार्च 26 -- एनएसएस के शिविर में नशे के खिलाफ फूंका बिगुल फोटो : हिलसा03-हिलसा के अर्जुन टोला में सूखा नशा के विरूद्ध जागरूकता रैली निकालती एनएसएस की टीम। हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज की एनएसएस इकाई अर्जुन टोला में एक सप्ताह का कार्यक्रम चला रही है। इसके चौथे दिन गुरुवार को नशा मुक्ति एवं मद्य निषेध जागरूकता अभियान के तहत सूखा नशा (खैनी, तंबाकू, सिगरेट, गुटखा, गांजा आदि) के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। सदस्यों ने बिगुल फूंकते हुए नशा नहीं करने का संकल्प लिया। अभियान की शुरुआत समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. पिंकी कुमारी ने की। स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर से अर्जुन टोला तक पैदल मार्च निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो का नारा लगाया। डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को मद्य निषेध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.