बिहारशरीफ, जून 6 -- हिलसा में सड़क निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध ग्रामीणों ने कहा-बुडको कंपनी ने ही कराया सड़क निर्माण हिलसा, निज प्रतिनिधि। हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 स्थित विद्यापुरी मोहल्ला में सड़क निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण राकेश कुमार, संजीव कुमार, संजय यादव, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार पाण्डेय, मालती देवी, लाल देवी, प्रिंस कुमार, विकास कुमार, बिट्टू कुमार व अन्य ने बताया कि विद्यापुरी मोहल्ला में मद्य निषेध थाना से आईटीआई कॉलेज गेट होते हुए कॉलेज के दक्षिण बाउंड्री तक सड़क निर्माण का कार्य बुडको कंपनी द्वारा एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था। बुडको ने सड़क का समतलीकरण भी किया था। लेकिन, गुरुवार को एक संवेदक यह कहकर काम रोक दिया कि नगर परिषद द्वारा 2022...