बिहारशरीफ, मार्च 23 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। सैयदबहरी स्थित माता सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अभिजीत कुमार गौतम व डॉ. राजीव रंजन ने दीप जलाकर किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा व शैक्षणिक दबाव के कारण छात्रों में तनाव, चिंता व अवसाद की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल जरूरी है। डॉ. कमल प्रसाद बौद्ध, डॉ. आभा रानी सिंह सहित अन्य विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य को शिक्षा के साथ जोड़कर देखने पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. विष्णु मोहन कुमार ने स्कूलों में काउंसलिंग, योग व ध्यान को शामिल करने की जरूरत बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.