बिहारशरीफ, मई 3 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से शराब के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रोहनियापर गांव के पास बाइक सवार जहानाबाद जिला के झड़ुआ गांव निवासी मिंटू कुमार को पांच लीटर चुलौआ शराब के साथ पकड़ा गया। लहराडाक के पास दो लीटर शराब के साथ बाइक सवार पकड़िया बिगहा के श्रवण कुमार, कृष्ण बिगहा के रंजन कुमार व बिट्टू कुमार को पकड़ा गया है। परवलपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर मुसहरी टोला से तीन लीटर शराब के साथ प्रमिला देवी को गिरफ्तार किया गया है। (हिलसा से मनीष कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...