बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- हिलसा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर मैराथन फोटो : हिलसा मैराथन-हिलसा में प्रशस्ति पत्र दिखाते मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय युवा दिवस पर एबीवीपी ने रामबाबू हाई स्कूल के मैदन में खेल प्रतियोगिता व मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसआई नीरज कुमार, विभाग संयोजक शुभम सिंह, जिला संयोजक प्रकाश कश्यप बिट्टू, नगर उपाध्यक्ष राकेश एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। मैराथन में गणेश कुमार ने प्रथम, नीरज कुमार ने द्वितीय तथा रविकांत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.