बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- हिलसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार शहर में किराये के मकान में रहने वाली महिला के युवक ने दो दिन पूर्व जबरन दुष्कर्म किया था। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपित जीतलाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...