बिहारशरीफ, मार्च 23 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के सूर्य मंदिर घाट छठ तालाब सज-धज कर तैयार है। सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, घाट के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा एनडीआरएफ या एसडीआरएफ टीम की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर कुमार, उप मुख्य पार्षद दुर्गा देवी, पंकज कुमार, रुपेश पटेल, विकास कुमार, अंशु पटेल, आशीष कुमार, रजनीश ठाकुर, राकेश शर्मा, प्रमोद कुमार और चंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...