बिहारशरीफ, मई 15 -- युवाओं और महिलाओं को मिलेगी बेहतर खेल व व्यायाम सुविधा फोटो हिलसा03-हिलसा में फिटनेस पार्क व बैडमिंटन कोट का उद्घाटन करते एसडीओ अमित कुमार पटेल, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 के प्रखंड कार्यालय परिसर में 29.52 लाख रुपया की लागत निर्मित फिटनेस पार्क और बैडमिंटन कोर्ट का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। एसडीओ अमित कुमार पटेल, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, उप मुख्य पार्षद दुर्गा कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद, वार्ड पार्षद निरंजन कुमार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह फिटनेस पार्क नगरवासियों को स्वास्थ्य, व्यायाम और खेल गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भी पढ़ें- सफलता के लिए बैडमिंटन कोर्ट पर पसीना बहाए खिलाड़ी : डीएम मौके ...