बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- फोटो : हिलसा01-हिलसा के योगीपुर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल के बाहर इश्तेहार चिपकाती पुलिस। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के योगीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर फरार आरोपितों को आत्मसमर्पण करने का नोटिस दिया। पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में मां गंगा निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। इस मामले में एफआईआर की गयी थी। एक आरोपित विरमणी कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुकेश कुमार व संजीव कुमार फरार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। इसके बाद भी आरोपित सरेंडर नहीं करते तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.