बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने मंगलवार को शहर में नशेड़ियों के खिलाफ विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाकर उन्हें खदेड़ दिया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बाइक से इलाकों का भ्रमण किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहे लोगों को कड़ी चेतावनी दी गयी। संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों की जांच की गयी। नशे की हालत में पाये गये लोगों को खदेड़ा गया। शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। नशा करने वालों और व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर अपर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.