बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन शहर के नौ केन्द्रों पर दोनों पालियों में 236 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं, अलग-अलग केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान तीन छात्राएं बेहोश हो गयी। रामबाबू हाई स्कूल में दोनों पालियों में एक-एक छात्रा की तबियत बिगड़ गयी। इसी तरह, मई उच्च विद्यालय में एक छात्रा मूर्छित हो गयी। मुस्कान कुमारी, शिवानी कुमारी व अंजली कुमारी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। एसडीओ अमित कुमार पटेल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...