हिलसा में टेम्पो पलटने से आधा दर्जन यात्री जख्मी
बिहारशरीफ, मई 19 -- फोटो : हिलसा 01-हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को जख्मी युवक का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव के पास रविवार को दनियावां से हिलसा आ रहा यात्रियों से भरा टेम्पो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये। कामता पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल शहद कुआं निवासी रवि चौधरी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। (हिलसा से मनीष कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.