बिहारशरीफ, मार्च 31 -- हिलसा में जिला के चौथे टॉपर चंदन को किया गया सम्मानित फोटो : 31हिलसा01 : हिलसा में मंगलवार को मेधावी छात्र चंदन कुमार को सम्मानित करते मुख्य पार्षद धनंजय कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। कड़ी मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्हें एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। नगर परिषद के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने ये बातें हिलसा में सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने खोरमपुर गांव के चंदन कुमार को मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 478 अंक लाकर जिला में चौथा स्थान लाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल कर अन्य युवाओं को संदेश दिया है। मौके पर सुभाष कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...