बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में शनिवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायतों में चल रहे घर-घर कचरा उठाव को बेहतर बनाने की जानकारी दी गई। कर्मियों को पैदल रिक्शा में डिब्बों को निर्धारित क्रम में रखने तथा हरे डिब्बे में गीला और नीले डिब्बे में सूखा कचरा डालने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पैडल रिक्शा व ई-रिक्शा के रखरखाव की जानकारी दी गई। मौके पर जिला सलाहकार रोहित कुमार, प्रखंड समन्वयक नरेंद्र कुमार, प्रखंड वार रूम कर्मी धनंजय कुमार आदि मौजूद थे। (हिलसा से मनीष कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...