हिलसा में एसडीओ ने की धान खरीद की समीक्षा
बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बैठक कर धान खरीद व सीएमआर(चावल) जमा करने के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक तथा प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी शामिल हुए। एसडीओ ने निर्देश दिया कि संबंधित प्राथमिक कृषि साख समिति तथा चावल मिल संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र सीएमआर जमा कराना सुनिश्चित करें। सहायक गोदाम प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि भंडारण आदेश का शीघ्र प्रेषण सुनिश्चित करें, जिससे खाद्यान्न के भंडारण एवं परिवहन कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो। वहीं, गोदाम परिवहन व्यवस्था से जुड़े संवेदकों को पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि सीएमआर के उठाव एवं परिवहन कार्य में तेजी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.