बिहारशरीफ, मार्च 23 -- जागरूकता अभियान से हुई अभियान की शुरुआत फोटो : हिलसा01-हिलसा के अर्जुन टोला में एनएसएस के कार्यक्रम में मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, प्राचार्य अनिल कुमार सिंह व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज में संचालित एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) ने सोमवार को मई गांव के अर्जुन टोला में जागरूकता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में शामिल एनएनएस के प्रतिनिधियों ने टोला को गोद लेने की घोषणा की। स्वंयसेवक सात दिनों तक टोले में रहकर समस्याओं की जानकारी लेंगे व उन्हें दूर करने के उपायों पर विचार करेंगे। अभियान की शुरुआत प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, उप मुख्य पार्षद दुर्गा कुमारी व समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने दीप जलाकर किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. पिंकी कुमारी, सम्राट सरकार व संदीपा इंद्रा ने बताया कि ...