बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल अग्निशमन विभाग ने बुधवार को बच्चों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया। कई स्थानों पर मॉक ड्रिल किया गया। बढ़नपुरा मध्य विद्यालय एवं गणपति बिगहा मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने छात्रों को बचाव के उपाय बताये। गणपति बिगहा से छात्रों के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी जयंत शर्मा ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। मौके पर नृपेन्द्र कुमार सिंह, शंभू कुमार प्रसाद, कनक कुमार, नसीम अंसारी, उदय कुमार, लालू प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, चंद्र मोहन राय, सीमा कुमारी, आरती कुमारी, रंजीत कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी तबाही, बच्चों को आग से बचाव की दी जानकारी यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.