बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- फोटो : हिलसा02-हिलसा में शुक्रवार को आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते अग्निशमन पदाधिकारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी जयंत शर्मा के नेतृत्व में कर्मियों ने रेलवे स्टेशन, मंदिर, मस्जिद आदि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक किया। रेस्टूरेंट संचालकों व कर्मियों को गैस सिलेंडर, अग्निशमन यंत्र का सही इस्तेमाल करने व आपात स्थिति में सावधानी बरतने की जानकारी दी गयी। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि सेवा सप्ताह में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकना और लोगों को उससे बचाव के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- स्कूल में अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.