हिलसा ने फुटबॉल मैच में दाहा बिगहा को हराया
बिहारशरीफ, जून 5 -- फोटो : फुटबॉल-नगरनौसा के दाहा बिगहा गांव में शुक्रवार को फुटबॉल मैच में खेलने वाले खिलाड़ी। नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के दाहा बिगहा के मैदान में संपूर्ण क्रांति दिवस के असवर पर शुक्रवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। हिलसा की टीम ने दाहा बिगहा को 2-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। स्टेट खिलाड़ी चंदन भारती व कामता पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार ने युवाओं से जय प्रकाश नारायण के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मैच में रेफरी की भूमिका सत्येंद्र कुमार यादव ने निभाई। खेल समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण जदयू नेता सह खेल संचालक शशिभुषण कुमार और चंदन भारती ने किया। मौके पर हरदयाल प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, गुंजन कुमार, राकेश भारती, रमेश कुमार, टुनटुन यादव, विशाल सूरत आर्य, संतोष कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे। (नगरनौसा से रजनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.