हिलसा नगर परिषद की साधारण बोर्ड की बैठक हंगामे के कारण स्थगित
बिहारशरीफ, मई 25 -- पार्षदों के हंगामे के बाद बैठक स्थगित कर बाहर निकल गये मुख्य पार्षद पार्षदों ने उप मुख्य पार्षद की मौजूदगी में बैठक जारी रहने का किया दावा फोटो हिलसा02-हिलसा नगर परिषद में सोमवार को साधारण बोर्ड की बैठक में जमीन पर बैठकर हंगामा करते वार्ड पार्षद। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को साधारण बोर्ड की बैठक बुलायी गयी थी। मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसी दौरान कुछ पार्षद मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। जमीन पर बैठकर विरोध जताया। बहसबाजी के बाद मुख्य पार्षद बैठक को स्थगित कर सभागार से बाहर निकल गये।
विरोधी गुट का दावा इधर, विरोधी गुट के पार्षदों ने दावा किया कि उप मुख्य पार्षद दुर्गा कुमारी की अध्यक्षता में कोरम पूरा हुआ और बैठक जारी रही। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.