बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- डूबकर मरने की आशंका, दो-तीन दिनों से आसपास घूम रहा था युवक फोटो : हिलसा01-हिलसा सूर्य मंदिर तलाव में शव को देखने के लिए रविवार को जुटी लोगों की भीड़। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के सूर्य मंदिर तालाब में रविवार की सुबह अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। लोग डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि वह दो-तीन दिनों से आसपास के इलाके में घूम रहा था। मानसि रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले लोगों की तालाब के पश्चिमी छोर पर पानी में छहला रहे शव पर नजर पड़ी। भीड़ जुट गयी। लोग उसके विक्षिप्त होने की चर्चा कर रहे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल में रखवाया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.