बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- फोटो : हिलसा01-हिलसा एसयू कॉलेज का अकादमिक कैलेंडर जारी करते प्राचार्य अनिल कुमार सिंह व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय एसयू कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यावसायिक एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के नव-नियुक्त समन्वयकों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज का वर्ष 2026 का अकादमिक कैलेंडर औपचारिक रूप से जारी किया गया। बैठक में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। सभी समन्वयकों और विभागाध्यक्षों को अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं की न्यूनतम 75 प्रत...