सीवान, अप्रैल 19 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। शहर में समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तियों को सम्मानित करने की पहल के तहत रूट केयर फाउंडेशन द्वारा 19 अप्रैल को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को बबुनिया मोड़ स्थित एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें संस्था के संस्थापक मंजेश पांडेय और सचिव मुकुंद पाठक ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। संस्थापक मंजेश पांडे ने बताया कि यह वार्षिक समारोह भगवानपुर प्रखंड के हिलसर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन सच्चे नायकों को पहचान देना है, जो शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित उनके अनुसार, यह आयोजन न सिर्फ ...