सिमडेगा, नवम्बर 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिलव्यू पब्लिक स्कूल सिमडेगा में वंदे मातरम् की 150वीं जयंती उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। मौके पर रांची से आए 13 सदस्यीय आर्मी के आर्टिलरी टीम ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। मौके पर झारखंड वेटरन्स संघ के अध्यक्ष विष्णु महतो भी उपस्थित थे। मौके पर सेना के अधिकारियों ने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, भारत की स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। जिसने असंख्य युवाओं और क्रांतिकारियों को देशहित में प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इसके रचनाकार, महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों के लिए भारतीय सेना में लेटरल एंट्री के माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.