सिमडेगा, अप्रैल 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सीबीएसई द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। इस वर्ष पहली बार हिलव्यू पब्लिक स्कूल सिमडेगा के विद्यार्थियों ने भी दसवीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया और अपने पहले ही प्रयास में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय से कुल 64 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। स्कूल के छात्र प्रथम अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला और विधायक टॉपर बना। जबकि इसी स्कूल के छात्र मो शाद खान 96.6 प्रतिशत अंक लाकर सेकेंड टॉपर बना। वहीं स्कूल के अनमोल सिंघल 95.4 प्रतिशत, आरती कुमारी 95.4 प्रतिशत, अभिषेक कच्छप को 91.6 प्रतिशत, सृष्टि कुल्लूकेरिया को 91 प्रतिशत, भारती कुमारी को 90.8 प्रतिशत अंक और ...