पिथौरागढ़, अगस्त 21 -- पिथौरागढ़। सीमांत के कुमौड़ में ऐतिहासिक हिलजात्रा 24 अगस्त को होगी। ऐतिहासिक हिलजात्रा के मुखौटों को सजाने के लिए युवा दिनभर जुटे रहे। रंगकर्मी यशवंत महर ने बताया कि कुमौड़ में हिलजात्रा का इतिहास काफी पुराना है। चार महर भाई नेपाल में हर साल आयोजित होने वाली इंद्रजात्रा में शामिल होने गए थे। महर भाइयों की बहादुरी से खुश होकर नेपाल नरेश ने यश और समृद्धि के प्रतीक ये मुखौटे इनाम में दिए थे। तब से पिथौरागढ़ में भी हिलजात्रा बढ़े धूमधाम से मनाया जाता है।। इसका मुख्य पात्र लखिया है, जिसे देखने के लिए लोग मैदान में जुटते हैं। युवा गल्या बल्द, छोटी हौल, नेपाली हौल, बड़ी हौल, हिरन-चीतल, लखिया के पात्रों को सजाने में लगे रहे। यह भी पढ़ें- कुमौड़ में 24 अगस्त को होगी हिलजात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...