हिरासत में लिए गए युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत
कटिहार, जुलाई 21 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत मतवा टोली वार्ड संख्या 12 निवासी बाबूलाल मुंडा (28 वर्ष) की पुलिस हिरासत में इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर कोलासी पुलिस शिविर का घेराव कर एनएच 81 को जाम कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने शराब बेचने के आरोप में गुरुवार को बाबूलाल मुंडा को हिरासत में लिया था। शुक्रवार को हिरासत के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में सोमवार की अहले सुबह इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अवैध शराब कारोबार का विरोध पड़ा भारी, युवक की बेरहमी से पिटाई, कोडरमा रेफर मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीण आक्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.