हिरासत में मौत के मामले में फंसी दन्नाहार पुलिस
मैनपुरी, मई 20 -- थाने की हवालात के टॉयलेट में फांसी पर लटके मिले दिव्यांग युवक की मौत की जांच सीबीआई करेगी। दाखिल की गई याचिका पर प्रयागराज हाईकोर्ट ने इसके आदेश दिए हैं। वर्ष 2009 में प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई थी। जहां हवालात में फांसी पर लटकने से उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत नहीं हुई बल्कि हत्या करके शव लटकाया गया। मामले में 10 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की गई है। मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर पढ़ीना से जुड़ा है। 9 मई 2009 को यहां के निवासी दिव्यांग नाहर सिंह पुत्र शैतान सिंह को प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में मैनपुरी के दन्नाहार थाने की पुलिस पकड़कर थाने ले गई और उसे हवालात में बंद कर दिया। कुछ देर बाद हवालात के टॉयलेट में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.