हिरासत में भेजे गए सात वारंटी
मोतिहारी, जून 23 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर सात वारंटियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि हरिहरपुर ग्राम से अशोक साह, विशुनपुर देवाजीत ग्राम से रामबाबू राय, विन्दा राय, रामएकबाल राय, बाजीतपुर ग्राम से रेखा देवी,राधिका देवी व कुंदन कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ एएसआई कन्हैया लाल,एसआई नंदलाल पासवान,वर्षा नेहा व विश्वजीत कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.