मोतिहारी, मार्च 24 -- मधुबन। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने वारंटियों सहित 5, नशेबाजों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गड़हिया ग्राम के नशेबाज मो.रईस,खैरवा ग्राम के मो.कलाम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं वारंटी चौहानिया ग्राम के नरेश सहनी, माड़ीपुर ग्राम के अवधेश पटेल व खोदादपुर ग्राम के बिल्टू राय व चंद्रिका राय को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...