हिरासत में बुजुर्ग की पिटाई, पीड़ित से मिलने अस्पताल पहुंचे विधायक
जमशेदपुर, जून 11 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली के हेंसड़ा गांव में पुलिस हिरासत में एक बुजुर्ग की पिटाई का मामला तूल पकड़ चुका है। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर पीड़ित श्यामा प्रसाद बेरा के साथ मारपीट करने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और रुपये मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। पिटाई के कारण बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पोटका के विधायक संजीव सरदार रांची से लौटते ही सीधे एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित और उनके परिजनों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पोटका : पीड़ित से अस्पताल में मिले विधायक, कार्रवाई की मांग विधायक ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जिस व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.