नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- सीजेपी पुलिस द्वारा लोगों को कथित तौर पर हिरासत में लेने, नजरबंद करने और उनके साथ मारपीट करने के विरोध में 10 दिनों के भीतर राजस्थान में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीजेपी प्रवक्ता दीपक बलियान ने आरोप लगाया कि राजस्थान पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से रोका और उनके परिवारों को परेशान किया। बलियान ने दावा किया कि उन्हें अलवर के कठूमर इलाके में चार दिनों तक घर में नजरबंद रखा गया था। उन्होंने कहा कि उनके घर के बाहर चार पुलिस थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। यह भी पढ़ें- पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर : सीजेपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...